Edited By Tanuja,Updated: 01 Aug, 2019 10:12 AM
अफ़्रीका महाद्वीप का दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश इथियोपिया ने सोमवार को एक अनोखा रिकार्ड बना डाला...
इंटरनेशनल डेस्कः अफ़्रीका महाद्वीप का दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश इथियोपिया ने सोमवार को एक अनोखा रिकार्ड बना डाला। इस देश में 12 घंटे के भीतर 353 मिलियन यानि 35 करोड़ से भी अधिक पौधे और पेड़ों के बीज रोपे गए। अधिकारियों का मानना है कि है ये अपनी तरह का एक अनोखा रिकॉर्ड है।
12 घंटे में ऐसा धुआंधार तरीके से वृक्षारोपण इसलिए हुए, क्योंकि वहां के प्रधानमंत्री अबी अहमद लोगों से 'ग्रीन लिगेसी' कैंपेन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कह रहे हैं। पूरे देश में लोगों ने चैलेंज लेकर इस कैंपेन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि पहले 6 घंटे में कुल 150 मिलियन पौधे लगाए गए। 'हम अपने लक्ष्य के मिडल तक पहुंच गए हैं'। 12 घंटे बाद अबी अहमद ने ट्वीट कर बताया कि इथियोपिया ने अपने #GreenLegacy गोल को पूरा किया बल्कि, उसके आगे निकल गया।
देश के टेक्नोलॉजी मिनिस्टर गेटाहुन मेकुरिया ने ट्वीट कर बताया कि कुल 35,36,33,660 पौधे लगाए गए।उल्लेखनीय है कि 2017 भारत में ने एक दिन में 1.5 मिलियन स्वंयसेवकों ने 66 मिलियन पौधे लगाए थे। अपने कैंपेन के तहत इथियोपिया इस बरसात के मौसम में कुल 4 अरब पौधे लगाने की योजना बनाए हुए है। ये काम मई से अक्टूबर के बीच पूरा किया जाना है।
Farm Africa के अनुसार, ऐसा नए सिरे से जंगल बसाने के लिए किया जा रहा है।19वीं शताब्दी के अंत तक इथियोपिया की 30 प्रतिशत भूमी पर जंगल हुआ करती थी, जो अब घट कर मात्र 4 प्रतिशत बची है. इस वजह से ये देश कई प्रकार जलवायु संकट से जूझ रहा है।