पाकिस्तानी जासूस का खुलासा, ISI पैसा देकर हिंदुस्तानियों को बना रही जासूस

Edited By ,Updated: 29 Dec, 2015 07:40 PM

ex govardhan singh

राजस्थान के पोकरण से गिरफ्तार पूर्व सैन्यकर्मी गोवर्धन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली: राजस्थान के पोकरण से गिरफ्तार पूर्व सैन्यकर्मी गोवर्धन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में पता चला कि पाक खुफिया एजेंसी कैसे हिंदुस्तानियों को पैसे देकर अपना भेदिया बना रही है। वह दो साल से आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था। गोवर्धन भारतीय सेना की जरूरी जानकारियां आईएसआई को मुहैया कराता था और बदले में उसे मोटी रकम मिलती थी। गोवर्धन सिंह को तीन एजेंसियों ने मिलकर गिरफ्तार किया था।

राजस्थान के पोकरण इलाके में सेना का बहुत मुवमेंट होता है। इसी इलाके में रहकर गोवर्धन आईएसआई के लिए काम कर रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन वायस ऑफ इंटरनेट प्रोटोकाल यानी वीओआईपी के जरिए गोपनीय सूचनाएं सीमा पार भेजता था। इस सिस्टम को कोई एजेंसी पकड़ नहीं पाती। साथ ही ह्वाट्स एप और स्काइप के जरिए भी सेना का भेद पाकिस्तान तक पहुंचाता था। गोवर्धन ने कबूल किया कि वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था।

उत्तर प्रदेश एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से हवाला के जरिए यूपी के एक शख्स के पास पैसे पहुंच रहे हैं और यूपी से राजस्थान में गोवर्धन के खाते मेंहर महीने तीस हजार रुपए जमा किए जाते थे। गोवर्धन अब चांधन के उस सैनिक अभ्यास की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रहा था, जो जल्द ही होने वाला है। भारतीय एजेंसियों का मानना है कि हिंदुस्तानी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अगर समय पर अलर्ट नहीं होती तो चांधन के सैनिक अभ्यास की हर जानकारी पाकिस्तान के पास पहुंच जाती। इस सैन्य अभ्यास में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शिरकत करने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!