अमरीका में भारत का नाम शर्मसार, इंजीनियर को सजा-ए-मौत का एेलान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 02:09 PM

execution date set for first indian origin death row prisoner in us

अमरीका में एक मासूम और उसकी भारतीय दादी की हत्या के जुर्म में दोषी  भारतीय अमरीकी  इंजीनियर को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।  दोषी रघुनंदन यंदमुरी ने भारत के साल  2014 में  61 साल की भारतीय महिला और उनकी 10 महीने की नातिन को अगवाकर हत्या कर दी...

वॉशिंगटनः अमरीका में एक मासूम और उसकी भारतीय दादी की हत्या के जुर्म में दोषी  भारतीय अमरीकी  इंजीनियर को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।  दोषी रघुनंदन यंदमुरी ने भारत के साल  2014 में  61 साल की भारतीय महिला और उनकी 10 महीने की नातिन को अगवाकर हत्या कर दी थी। इस मामले को फिरौती के लिए अपहरण के तौर पर देखा गया था।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक रघुनंदन को मौत की सजा दिए जाने की तारीख 23 फरवरी निर्धारित की गई है। हालांकि उनकी सजा स्थगित भी की जा सकती है क्योंकि पेन्सिल्वेनिया के गवर्नर टॉम वुल्फ ने 2015 से मृत्युदंड पर रोक लगा रखी है। रघुनंदन पहले भारतीय अमरीकी हैं, जो मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। संघीय अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि फिरौती के लिए ये हत्याएं की गई थीं। 
PunjabKesari
आंध्र प्रदेश के रहने वाले रघुनंदन H-1B वीजा पर अमरीका आए थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग में डिग्री ली है। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। बाद में उन्होंने अपनी सजा को लेकर अपील की, लेकिन पिछले साल अप्रैल में यह खारिज हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें जहरीला इंजैक्शन देकर 23 फरवरी को मौत की सजा दी जाएगी। 

पेन्सिल्वेनिया प्रशासन के एक बयान के मुताबिक, 'मौत की सजा पर कानून के मुताबिक जब गवर्नर एक निश्चित समयसीमा में मृत्युदंड के वारंट पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो सेक्रटरी ऑफ करेक्शंस 30 दिनों के भीतर मृत्युदंड का नोटिस जारी कर सकते हैं।' पेन्सिल्वेनिया में पिछले 20 वर्षों से किसी को भी मृत्युदंड की सजा नहीं दी गई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!