Edited By Yaspal,Updated: 05 Feb, 2019 06:31 PM
गुजरात सरकार ने मंगलवार को स्टेच्यु ऑफ यूनिटी को देखने के वास्ते दर्शकों के लिए दो घंटे का समय बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने कहा कि नर्मदा जिले के केवडिय़ा में सरदार पटेल के स्मारक को देखने का समय अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बजाए...
वडोदराः गुजरात सरकार ने मंगलवार को स्टेच्यु ऑफ यूनिटी को देखने के वास्ते दर्शकों के लिए दो घंटे का समय बढ़ाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने कहा कि नर्मदा जिले के केवडिय़ा में सरदार पटेल के स्मारक को देखने का समय अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बजाए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा।
सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मुख्य सचिव ने बताया कि एक नवंबर से अबतक आठ लाख से ज्यादा लोग प्रतिमा को देखने पहुंचें।
नर्मदा जिले के कलेक्टर और स्टेच्यु ऑफ यूनिटी स्थल के मुख्य प्रशासक आई के पटेल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। इसके मद्देनजर नया समय तय किया गया है।