विधानसभा चुनाव से पहले फडणवीस ने महाजनादेश यात्रा शुरू की, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Edited By shukdev,Updated: 01 Aug, 2019 09:24 PM

fadnavis started the mahajanandesh yatra before the elections

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाजनादेश यात्रा शुरू की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने ...

अमरावती: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाजनादेश यात्रा शुरू की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जबकि कांग्रेस-एनसीपी सरकार के 15 सालों के कार्यकाल में 20 हजार करोड़ रुपए से कम की राशि खर्च की। फडणवीस ने ‘महाजनादेश यात्रा' की शुरुआत करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों को यह बताना है कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदेश के लिए क्या कुछ किया है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मोजारी में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपए किसानों के कल्याण के लिए खर्च किए हैं जबकि कांग्रेस राकांपा सरकार ने (1999 से 2014 तक) 15 सालों में बीस हजार करोड़ से भी कम खर्च किया है। राज्य की भाजपा सरकार ने जून 2017 में किसानों के लोन माफ करने की घोषणा की थी। विदर्भ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी समृद्धि गलियारा सड़क परियोजना की शुरुआत की जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है। 

इस दौरान फडणवीस ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गरीबों और किसानो के पक्ष में मोदी सरकार की नीतियों का जिक्र किया। इससे पहले भाजपा के एक नेता ने बताया कि इस यात्रा का पहला चरण एक अगस्त से नौ अगस्त तक होगा और इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तर महाराष्ट्र के विदर्भ और नंदूरबार जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का दूसरा चरण 17 से 31 अगस्त तक चलेगा। भाजपा नेता ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के 36 में से 30 जिलों का दौरा करेंगे और 4232 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!