Fake Sadhu Gang: फूल सूंघते ही दिमाग पूरी तरह सुन्न, मेडिकल स्टोर मालिक को किया Hypnotized, साधु बने बदमाश CCTV में कैद

Edited By Updated: 18 May, 2026 03:14 PM

fake sadhu gang medical store loot karnataka raichur news hypnotized

Hypnotized: कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर शहर से ठगी और लूटपाट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साधु के भेष में आए शातिर बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक को सम्मोहित (Hypnotized) करके लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि...

Karnataka/Hypnotized: कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर शहर से ठगी और लूटपाट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साधु के भेष में आए शातिर बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक को सम्मोहित (Hypnotized) करके लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि ठगों ने पहले जादुई फूल सुंघाकर दुकानदार का दिमाग सुन्न किया फिर उसके बाद उससे नकदी सहित सोने की अंगूठी लेकर वह वहां से फरार हो गए।

ठंडा पानी मांगा और सौंपे दो फूल 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अजीबोगरीब घटना सिंधनूर शहर के साई मेडिकल्स नामक मेडिकल स्टोर की है। दुकान के मालिक विष्णुदत्त अपनी दुकान पर बैठे थे तभी साधु जैसे भगवा कपड़े पहने कुछ लोग वहां पहुंचे। उनमें से एक आरोपी दुकान के अंदर आया और पीने के लिए पानी मांगा। दुकानदार विष्णुदत्त ने इंसानियत के नाते फ्रिज से निकालकर उसे ठंडा पानी पिलाया। पानी पीने के बाद आरोपी ने विष्णुदत्त को दो फूल सौंपे। आरोपी ने दावा किया कि ये चमत्कारी फूल हैं और इन्हें पास रखने से उसके व उसके बच्चों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

फूल सूंघते ही दिमाग पूरी तरह सुन्न
पीड़ित विष्णुदत्त ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्होंने उन फूलों को सूंघा अचानक उनका दिमाग पूरी तरह सुन्न हो गया। वे अपनी सुध-बुध खो बैठे और पूरी तरह आरोपियों के वश (सम्मोहन) में आ गए। इसके बाद ठगों ने उनसे जो-जो मांगा वे चुपचाप देते चले गए। विष्णुदत्त ने खुद अपने हाथों से ₹10,000 की नकदी और उंगली में पहनी सोने की एक अंगूठी आरोपियों को सौंप दी।

पूरी करतूत CCTV में कैद 
बदमाश जब सारा कीमती सामान समेटकर वहां से चले गए, तब कुछ देर बाद विष्णुदत्त का सम्मोहन टूटा और उन्हें होश आया। होश में आते ही जब उन्होंने अपनी अंगूठी और गल्ला (कैश काउंटर) देखा, तब उन्हें लूटे जाने का अहसास हुआ। साधुओं के भेष में आए इस संदिग्ध गिरोह की यह पूरी चालाकी दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फिलहाल पीड़ित मेडिकल स्टोर मालिक की शिकायत पर सिंधनूर टाउन पुलिस ने धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों के हुलिये के आधार पर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!