Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Feb, 2019 01:06 PM
पुलवामा हमले के बाद जम्मू में खराब माहौल को देखते हुये कश्मीरी कर्मचारियों के परिवारों को वापस कश्मीर भेजा जा रहा है।
जम्मू: पुलवामा हमले के बाद जम्मू में खराब माहौल को देखते हुये कश्मीरी कर्मचारियों के परिवारों को वापस कश्मीर भेजा जा रहा है। जम्मू कश्मीर सिविल सेक्टरेट इंप्लायज कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
इस काम पर एसआरटीसी की बसों को लगाया गया है। शुक्रवार से एसआरटीसी की बसे कर्मचारियों के परिवारों को सुरक्षित कश्मीर पहुंचाने का काम करेंगी। वहीं सुरक्षा के भी प्रबंध किये जा रहे हैं। जम्मू में दिन का कफ्र्यू हटा दिया गया है और कर्मचारियों से आफिस जाने के लिए कहा गया है।