परिवार को नापसंद लड़के से कर बैठी प्यार, मिली मौत की सजा

Edited By Pardeep,Updated: 10 Sep, 2019 05:06 AM

family dislikes love for boy got death sentence

आज भी समाज के कुछ वर्ग में प्यार करने को लेकर कुछ शर्तें लागू हैं। अगर कास्ट एक है और पैसा कमाने वाला है तो प्यार शादी में बदल सकता है। लेकिन सामने वाले की कास्ट छोटी है तो प्यार का गला घोंट दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला आदर्श नगर इलाके में बीते...

वेस्ट दिल्ली: आज भी समाज के कुछ वर्ग में प्यार करने को लेकर कुछ शर्तें लागू हैं। अगर कास्ट एक है और पैसा कमाने वाला है तो प्यार शादी में बदल सकता है। लेकिन सामने वाले की कास्ट छोटी है तो प्यार का गला घोंट दिया जाता है। 

ऐसा ही एक मामला आदर्श नगर इलाके में बीते जुलाई महीने में सामने आया था। पिता की मर्जी के बिना लड़की ने उस लड़के से प्यार कर शादी करने के सपने देखे। जिसको उसके पिता एक आंख भी नहीं देख सकते थे। पिता ने अपने हाथों से बेटी का गला घोंट दिया। अपने दोस्त की सहायता से श्मशान घाट बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की। आदर्श नगर पुलिस ने पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लाखन और राजू के रूप में हुई है। आरोपी पिता लाखन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस लड़के से उसकी बेटी प्यार कर बैठी थी। उसको वह पसंद नहीं करता था। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाल बाग आदर्श नगर इलाके में रहने वाली शीतल एक लड़के से प्यार करने लगी थी। यह लड़का कभी पहले उसका ही किरायेदार हुआ करता था। जब शीतल के पिता लाखन को इस बारे में पता चला। उसने लड़के को घर से निकाल दिया था। बाद में लड़का मुकुुंदपुर इलाके में किराये के मकान पर रहने लगा था। घर से निकालने पर शीतल और लाखन में काफी कहासुनी हो गई थी। शीतल पर लाखन नजर रखने लगा था। उसके फोन को भी छीन लिया था। इन सबके बावजूद शीतल लड़के से मिलती रहती थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!