Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Dec, 2024 10:43 PM
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबियत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस चिंतित हो गए और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
नेशनल डेस्क : हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबियत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस चिंतित हो गए और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं, सुभाष घई को क्या हुआ?
सुभाष को क्या हुआ?
सूत्रों के मुताबिक, सुभाष घई को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल, सुभाष को लीलावती अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और वह डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। उनके फैंस को उनके स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार है।
अस्पताल से मिली जानकारी
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि सुभाष घई का इलाज न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय चौहान, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इस समय उनके लिए सभी लोग दुआ कर रहे हैं।
IFFI 2024 में दिखे थे सुभाष
हाल ही में सुभाष घई को गोवा में आयोजित 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने न्यूज24 से खास बातचीत में बताया था कि उनकी बायोग्राफी ‘Karma’s Child’ उनके जीवन का सही विवरण नहीं है। सूत्रों के अनुसार, सुभाष की हालत अब पहले से बेहतर है और उन्हें एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया था। जल्द ही उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।