मशहूर इतिहासकार ने दी बीजेपी को सलाह, पहले बदलें अमित शाह का नाम

Edited By Yaspal,Updated: 11 Nov, 2018 09:51 PM

famous historian advised bjp first change amit shah s name

विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के द्वारा नाम बदलने की कवायद पर जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने टिप्पणी की है। हबीब ने...

नेशनल डेस्कः विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों के द्वारा नाम बदलने की कवायद पर जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने टिप्पणी की है। हबीब ने कहा है कि पार्टी को पहले उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि उनका उपनाम ‘शाह’ फारसी मूल का है। ये गुजराती शब्द नहीं है।

PunjabKesari

कहां से आया शाह शब्द
एक अखबर में प्रकाशित रिपोर्ट मुताबिक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में प्रोफेसर रहे 87 वर्षीय इरफान हबीब ने कहा, "गुजरात शब्द फारसी भाषा से आया है। पहले इसे ‘गुर्जरात्र’ कहा जाता था। उन्हें इसे बदलना भी बदलना चाहिए।"

PunjabKesari

प्रोफेसर इरफान हबीब ने और क्या कहा
प्रोफेसर हबीब ने कहा कि भाजपा का नाम बदलने का अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हिंदुत्व की नीति पर आधारित है। ये बिल्कुल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरह है। वहां जो भी चीज इस्लामिक नहीं हैं, उन्हें हटा दिया जाता है। भाजपा और दक्षिणपंथी उन चीजों को बदल देना चाहते हैं, जो गैर हिंदू है और खासतौर पर इस्लामिक मूल की हैं।

PunjabKesari

वैसे बता दें कि कई भाषा विज्ञानी मानते हैं कि शाह शब्द का मूल फारसी है, जिसका अर्थ राजा होता है। शाह उपनाम भारत में अधिकतर सैय्यद मुस्लिमों द्वारा लगाया जाता है। लेकिन शाह शब्द संस्कृत भाषा के शब्द साधु से भी आता है, जिसका अर्थ भला व्यक्ति होता है। भारत में शाह उपनाम का इस्तेमाल अधिकतर कारोबारी समुदाय, जैसे वैश्य समुदाय करता है। इसके अलावा शाह/साह उपनाम गुजरात, राजस्थान और यूपी में जैन और वैष्णव भी करते हैं। शाह उपनाम दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का जैन समुदाय भी इस्तेमाल करता है। कुछ भाषा विज्ञानी मानते हैं कि शब्द का मूल हिंदी के शब्द साहूकार से आता है। साहूकार शब्द का अर्थ पैसे का लेन-देन करने वाला होता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!