कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को सिंघु बॉर्डर पर आज पांचवा दिन है। इस बीच किसान नेता जगमोहन सिंह ने सिंधु बॉर्डर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी अपने ही मन की बात बोल रहे हैं। यहां पर सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पंजाब के किसान नहीं हैं, यह मजदूर हैं, गरीब हैं। वहीं योगेंद्र...
नेशनल डेस्कः कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को सिंघु बॉर्डर पर आज पांचवा दिन है। इस बीच किसान नेता जगमोहन सिंह ने सिंधु बॉर्डर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी अपने ही मन की बात बोल रहे हैं। यहां पर सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पंजाब के किसान नहीं हैं, यह मजदूर हैं, गरीब हैं। वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि हम जहां जहां हैं वहीं डटे रहेंगे। आज हम अपने मन की बात मोदी को सुनाएंगे।
किसानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने कहा कि आज तीर्थ करने वाले किसान, बांट कर खाने वाले किसान इस देश में अपनी छाप छोड़ने के लिए खड़े हैं। यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पहले महेंद्र सिंह टिकैत लाखों किसानों को लेकर आए थे। इस आंदोलन से पांच झूठ का पर्दाफाश हुआ है। पहला कहा गया कि नए कानूनों का विरोध किसान नहीं कर रहे, बिचौलिए कर रहे हैं। लेकिन अब इस झूठ का पर्दाफाश हो गया है। बेचारे किसानों को तो पता ही नहीं है कि इनको बरगलाया जा रहा है। यह झूठ फैलाया जा रहा है। सिर्फ मोदी जी को और नीति आयोग को पता है आज पंजाब के बच्चे बच्चे को यह पता है। तीसरा झूठ ये सिर्फ पंजाब का आंदोलन है। मगर जान लें इस आंदोलन में पूरे देश के किसान शामिल है।
वहीं, किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार एक्टिव हुई है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बूटा सिंह ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार दोपहर को उनसे बात की है। दावा है कि अमित शाह ने बातचीत का भरोसा दिया है और लेटर देने की बात कही है। बूटा सिंह सोमवार दोपहर को टिकरी बॉर्डर पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने ये बात कही। बूटा सिंह का कहना है कि आज शाम तक सरकार की ओर से बातचीत का आधिकारिक न्योता मिल सकता है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दी गुड न्यूज, बताया- जनता को कब...
NEXT STORY