Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Dec, 2020 07:42 PM
कृषि बिलों के विरोध में किसानों का संघर्ष लगातार जारी है। आल इंडिया किसान सभा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जम्मू कश्मीर किसान तहरीक द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
कठुआ : कृषि बिलों के विरोध में किसानों का संघर्ष लगातार जारी है। आल इंडिया किसान सभा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जम्मू कश्मीर किसान तहरीक द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि सरकार ने अगर कारपोरेट घरों की चौकीदारी करना बंद न की और कृषि बिलों को वापिस न लिया तो किसान संघर्ष को और तेज कर देंगे।
किसान तहरीक के सेवा राम ने कहा कि तमाम जिला मुख्यालयों पर आज किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में सरकार लगातार पिछले 19 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं और कानूनों को वापिस करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार टाल मटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों पर डटे हुए हैं और आर पार की लड़ाई को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बिल वापिस नहीं लिए जाते किसान अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।