आज दिल्ली में जुटेंगे देश भर के किसान, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

Edited By vasudha,Updated: 29 Nov, 2018 12:41 PM

farmers protest in delhi

किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को देश भर से हजारों किसान कर्ज में राहत और उपज के उचित मूल्य समेत अपनी कई मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो दिन के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जुटने शुरू हो गए है...

नेशनल डेस्क: किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को देश भर से हजारों किसान कर्ज में राहत और उपज के उचित मूल्य समेत अपनी कई मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो दिन के प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जुटने शुरू हो गए हैं।
PunjabKesari

किसान नेताओं ने बताया कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के किसान तीन बड़े रेलवे स्टेशनों आनंद विहार, निजामुद्दीन तथा सब्जीमंडी के बिजवासन से आएंगे और राष्ट्रीय राजधानी में चार अलग मार्गों पर मार्च करेंगे। मार्च करने वाले सभी किसान शाम तक रामलीला मैदान पर एकत्रित हो जाएंगे। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के किसान यहां आना शुरू हो गए हैं।
     
PunjabKesari
अखिल भारतीय किसान सभा की दिल्ली इकाई में पदाधिकारी कमला ने बताया कि किसान मजनूं के टीला पर भी पहुंच गए हैं, वहां से वे रामलीला मैदान जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोपहर तीन बजे तक देशभर के किसान रामलीला मैदान में आ जाएंगे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रैली के लिए उन्होंने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। पुलिस ने 11 मूर्ति, ताल कटोरा, कनॉट प्लेस, रंजीत सिंह फ्लाइओवर व आसपास के मार्ग से बचने की लोगों को सलाह दी है। 
PunjabKesari

किसानों के समर्थक ट्विटर पर आम लोगों से मार्च में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता योंगेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि किसान मुक्ति मार्च शुरू करने जा रही महिला किसानों ने बिजवासन में हमारा अभिवादन किया। आप किसान नहीं हैं तो भी हमारे साथ आएं। उन हाथों को थामें जो हमारा पेट भरते हैं। जय किसान। अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट में लिखा कि किसानों के साथ खड़े होने की जरूरत है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!