मध्यप्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने किया सुसाइड

Edited By kamal,Updated: 03 May, 2018 02:06 PM

farmers under debt burden in madhya pradesh

प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने खेत में कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। मृतक किसान का नाम भोलानाथ था, जिसने सहकारिता बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज ना चूका पाने के चलते उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू...

बुरहानपुर : प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने खेत में कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। मृतक किसान का नाम भोलानाथ था, जिसने सहकारिता बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन कर्ज ना चूका पाने के चलते उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह किसानों के लिए अनेकों योजनाओं की बात करते है लेकिन प्रदेश में किसानों की असली स्थिति से सरकार को वाकिफ होना पडेगा अन्यथा ऐसे ही किसान फसल की बर्बादी और कर्ज के आगे हार मान चुके है। 

जानकारी के अनुसार, लालबाग थाना के पातोंडा गांव में बुधवार रात किसान भोलानाथ ने कर्ज के चलते अपने खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया।  भोलानाथ के नहीं घर लौटने पर परिजनों उसे ढूंढने लगे थे। जब परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो भोलनाथ खेत पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परिजनों ने बताया कि भोलानाथ ने सहकारिता बैंक से लोन लिया था। बैंक के नोटिस आने से भोलानाथ काफी परेशान रहता था। उनका मानना है कि इसी परेशानी के चलते उसने मौत को गले लगा लिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!