mahakumb

किसान आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Dec, 2024 05:25 AM

farmers will march towards delhi from shambhu border today

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि किसानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, लिहाजा 101 किसानों का एक समूह आठ दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेगा।

नेशनल डेस्क : पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि किसानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, लिहाजा 101 किसानों का एक समूह आठ दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेगा। शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण कुछ किसानों के घायल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया था। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। शनिवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू में मीडिया को संबोधित करते हुए पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसूगैस के गोले दागे जाने के कारण 16 किसान घायल हो गए।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को शहर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

साइबर ठगी के लिए मदरसा समिति के बैंक खातों का इस्तेमाल
मध्यप्रदेश पुलिस ने लोगों को फर्जी तौर पर "डिजिटल अरेस्ट" करके उन्हें चूना लगाने वाले एक गिरोह को उत्तर प्रदेश की एक मदरसा समिति के बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में 69 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली अहमद खान (69) और उसके बेटे असद अहमद खान (36) के रूप में हुई है।

समाजवादी पार्टी ने छोड़ा MVA गठबंधन
महाराष्ट्र में शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक करीबी सहयोगी द्वारा बाबरी मस्जिद ढहाये जाने और संबंधित अखबार के विज्ञापन की सराहना किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन से बाहर निकलने की घोषणा की। महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं।

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई पुलिस को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला एक संदेश मिला। अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह संदेश भेजा गया था, उसका पता राजस्थान के अजमेर में लगाया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के लिए तुरंत पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर तड़के प्राप्त व्हाट्सएप संदेश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई' के एजेंट का जिक्र करते हुए मोदी को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की साजिश की बात कही गई। अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारियों को संदेह है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है या उसने शराब पी रखी थी।

रेल मंत्री ने सांसद में दी बड़ी जानकारी
देश में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रायल शुरु होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित बयान देते हुए कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। बहुत जल्द इसकी टेस्टिंग शुरु की जाएगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वर्तमान में लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए योजना बनाई गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आधुनिक पेसेंजर सुविधाओं से सुसज्जित हैं।

30 फीट गहरी खाई में गिरा राशन से भरा ट्रक, 3 श्रमिकों की मौत
राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक राशन से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब ट्रक एफसीआई गोदाम से गेहूं लेकर केलवाड़ा की तरफ जा रहा था।

हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे राम मंदिर के दर्शन
अयोध्या में बने राम मंदिर में जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप मंदिर का एरियल व्यू देखना चाहते हैं तो जल्द ही इस सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का एरियल दर्शन कराने का फैसला किया है। सरकार जल्द ही इस योजना को शुरु करने वाली है।

इंस्टाग्राम रील के जरिए पार्ट टाइम जॉब के लालच में आई महिला
साइबर अपराध के नए-नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। अब एक ऐसा मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक महिला इंस्टाग्राम रील के जाल में फंसकर लाखों रुपये गंवा बैठी। यह मामला 30 नवंबर का है और इसमें महिला ने एक "पार्ट टाइम जॉब" के लालच में आकर अपना पैसा गंवा दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!