भारत सरकार के समर्थन में उतरा US, कहा- नया कृषि कानून सही कदम, हम करतें है इसका स्वागत

Edited By vasudha,Updated: 04 Feb, 2021 09:25 AM

farms law america

केंद्र द्वारा लाए गए नए क‍ृषि कानूनों आरै इसके विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन को लेकर दुनिया दो भागों में बंटी दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी वैश्विक सेलिब्रिटी ने  किसानों के प्रदर्शन का...

नेशनल डेस्क: केंद्र द्वारा लाए गए नए क‍ृषि कानूनों आरै इसके विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest 2020) को लेकर दुनिया दो भागों में बंटी दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ पॉप गायिका रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी वैश्विक सेलिब्रिटी ने  किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है ताे वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत के नए कृषि कानूनों का स्वागत किया है। 

PunjabKesari

 बाइडन सरकार ने किया कृषि कानूनों का समर्थन
अमेरिका ने भारत के नए कृषि कानूनों काे सही ठहराते हुए कहा कि वह ऐसे कदमों का स्वागत करते है जो भारतीय बाजारों की 'निपुणता में सुधार' करेंगे और निजी क्षेत्र के अधिक निवेश को आकर्षित करेंगे। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने संकेत दिया कि नई बाइडन सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए भारत सरकार के कदम का समर्थन करती है। 

PunjabKesari

शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की पहचान: अमेरिका 
इसके साथ ही  प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र की पहचान मानता है।  भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। हम भी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम  बाजारों की स्थिति को सुधारेगा और क्षेत्र में अधिक निवेश को आकर्षित करेगा। 

PunjabKesari

पॉप गायिका रिहाना ने किया था कृषि कानूनों का विरोध
दरअसल किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना के साथ कई प्रमुख हस्तियां एवं कार्यकर्ता भी आ गए, जिससे इस आंदोलन ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, भारत ने उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘‘ना तो सही हैं और ना ही जिम्मेदाराना है। मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!