Edited By vasudha,Updated: 30 Apr, 2020 12:43 PM
महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस (कोविड 19) से पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 597 और 338 लोग संक्रमित हुए हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में इस दौरान सामने आये संक्रमितों के आंकड़े की तुलना में सर्वाधिक है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस (कोविड 19) से पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 597 और 338 लोग संक्रमित हुए हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में इस दौरान सामने आये संक्रमितों के आंकड़े की तुलना में सर्वाधिक है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 32 बढ़कर 432 हो गयी और गुजरात में 16 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 197 हो गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,050 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1074 हो गया है। वहीं अब तक 8325 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य संक्रमित ठीक हुए मौत
- अंडमान-निकोबार......33.........15...........0
- आंध्र प्रदेश..............1332......287..........31
- अरुणाचल प्रदेश........1........1...............0
- असम.....................38......29................1
- बिहार.....................392.....65.............2
- चंडीगढ़..................56.......17.............0
- छत्तीसगढ़...............38.......34.............0
- दिल्ली..................3439....1092..........56
- गोवा....................7............7..............0
- गुजरात...............4082......527.........197
- हरियाणा.............310........209...........3
- हिमाचल प्रदेश.....40...........25.............1
- जम्मू-कश्मीर........581........192............8
- झारखंड...............103..........17..............3
- कर्नाटक..............553........216..........21
- केरल.................495........369............4
- लद्दाख.................22............16...........0
- मध्य प्रदेश.........2561.........461..........129
- महाराष्ट्र.............9915........1593........432
- मणिपुर................2.............2.............0
- मेघालय..............12...........0..............1
- मिजोरम..............1............0..............0
- ओडिशा..............125...........39...........1
- पुड्डुचेरी...............8..............3.............0
- पंजाब................357..........90...........19
- राजस्थान..........2438.........768..........51
- तमिलनाडु.........2162.........1210.........27
- तेलंगाना.............1012..........367.........26
- त्रिपुरा..................2.............2..............0
- उत्तराखंड............55...........36............0
- उत्तर प्रदेश.........2134........510..........39
- पश्चिम बंगाल.....758..........124..........22
- कुल संख्या........33050.....8325........1074