पिता ने बेटे का नाम रखा ‘कांग्रेस’, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह ?

Edited By Pardeep,Updated: 23 Jan, 2020 05:42 AM

father named son  congress  know what is the reason behind this

किसी के भी प्रति अपना लगाव दिखाने के लिए हर कोई तत्पर रहता है। फिर चाहे जाहिर करने का तरीका कुछ भी हो। राजस्थान के उदयपुर में एक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भी पार्टी के प्रति अपना प्यार अनोखे तरीके व्यक्त किया है। उदयपुर के रहने वाले विनोद जैन ने...

नेशनल डेस्कः किसी के भी प्रति अपना लगाव दिखाने के लिए हर कोई तत्पर रहता है। फिर चाहे जाहिर करने का तरीका कुछ भी हो। राजस्थान के उदयपुर में एक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भी पार्टी के प्रति अपना प्यार अनोखे तरीके व्यक्त किया है। उदयपुर के रहने वाले विनोद जैन ने अपने बेटे का नाम ही कांग्रेस जैन रख दिया है, जो कि अब देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है।
PunjabKesari
राजस्थान के उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद जैन को पुत्र की प्राप्ति हुई और जब उन्होंने अपने बेटे का नाम रखना चाहा तो सबसे पहले पार्टी का नाम ध्यान में आया। और बेटे का नाम ही पार्टी के ऊपर रख दिया गया।

स्थानीय सरकार की ओर से जो बच्चे के जन्म पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया है, उसमें भी आधिकारिक नाम कांग्रेस जैन ही रखा गया है। जन्म प्रमाण पत्र में बेटे के जन्म से जुड़ी सभी जानकारी दी गई हैं। 

उदयपुर जिले की अम्बेरी तहसील के रहने वाले विनोद जैन कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। विनोद जैन के बेटे का जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ। जिले के ही मेडिकल कॉलेज में जन्मे बेटे को कांग्रेस नाम दिया गया। जन्म भले ही जुलाई में हुआ हो लेकिन जन्म प्रमाण पत्र 21 जनवरी 2020 को जारी किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!