कहते हैं जब तक दिल जवां होता है इंसान बूढ़ा नहीं हो सकता। और अगर दिल जवां हो तो प्यार करने की भी कोई उम्र नहीं होती। लेकिन हालात तब थोड़े अजीब हो जाते हैं जब दुल्हन की मां के साथ दूल्हे का पिता भाग जाए। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ अजीबो गरीब मामला सामने आया गुजरात के सूरत जिले का। यहां पर युवक और युवती क
नेशनल डेस्कः कहते हैं जब तक दिल जवां होता है इंसान बूढ़ा नहीं हो सकता। और अगर दिल जवां हो तो प्यार करने की भी कोई उम्र नहीं होती। लेकिन हालात तब थोड़े अजीब हो जाते हैं जब दुल्हन की मां के साथ दूल्हे का पिता भाग जाए। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ अजीबो गरीब मामला सामने आया गुजरात के सूरत जिले का। यहां पर युवक और युवती की शादी फरवरी में होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही दुल्हन बनने वाली लड़की की मां के साथ लड़के का पिता भाग गया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में अनबन हो गई है और लड़का-लड़की की शादी टूट गई है।
घरवालों ने बताया कि दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते थे लेकिन मालूम नहीं था कि दोनों ऐसा कदम उठाएंगे। दरअसल दोनों घर से लापता है और घरवालों ने आशंका जताई है कि उन्होंने शादी रचा ली होगी। सूरत के काटरगाम इलाके में रहने वाले युवक का रिश्ता एक साल पहले नवसारी में रहने वाली लड़की से तय हुआ था और इस साल फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी लेकिन इससे ठीक एक महीने पहले ही लड़के का पिता और दूल्हन की मां घर से गायब हो गए। दोनों के परिवारवालों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। फिलहाल दोनों का अभी पता नहीं चल पाया है।
राजीव गांधी हत्याकांड: SC ने तमिलनाडु सरकार से पूछा, दोषी की दया याचिका पर फैसला लिया या...
NEXT STORY