आयरलैंड से फेसबुक स्टाफ ने मुंबई में रह रहे शख्स को सुसाइड करने से बचाया

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Aug, 2020 09:22 AM

fb staff from ireland rescues a person living in mumbai from suicide

आयरलैंड में फेसबुक के एक स्टाफ ने भारत में 27 साल के एक युवक को सुसाइड करने से बचा लिया। आयरलैंड के फेसुबक स्टाफ ने पहले दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई एक के बाद एक धड़ाधड़ रॉल किए और उस शख्स को खुदकुशी करने से रोका। इस मिशन में दिल्ली और मुंबई पुलिस...

नेशनल डेस्कः आयरलैंड में फेसबुक के एक स्टाफ ने भारत में 27 साल के एक युवक को सुसाइड करने से बचा लिया। आयरलैंड के फेसुबक स्टाफ ने पहले दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई एक के बाद एक धड़ाधड़ रॉल किए और उस शख्स को खुदकुशी करने से रोका। इस मिशन में दिल्ली और मुंबई पुलिस के तीन DCP जुटे थे और करीब 7 घंटे में पुलिस युवक के पास पहुंची।

 

ऐसे लगा पता
शनिवार शां को शख्स ने फेसबुक पर कई लाइव वीडियो डाले थे जिसे देखकर लग रहा था कि वो सुसाइड की कोशिश करने वाला है। आयरलैंड में बैठे फेसबुक स्टाफ ने यह सब देख लिया। उन्हें वीडियो देखकर लगा कि कुछ गलत होने वाला है। सक्स सुसाइड कर सकता है। इसके बाद स्टाफ ने झट से पता करवाया कि यह अकाउंट कहां का है। छानबीन के बाद स्टाफ को  पता चला कि जो इस अकाउंट को चलाता है वो दिल्ली का रहने वाला है। आयरलैंड के फेसबुक स्टाफ ने तुरंत दिल्ली में साइबर सेल के डीसीपी अनयेश रॉय को कॉल किया। डीसीपी को फेसबुक अकाउंट से जुड़े आईपी एड्रेस शेयर किया गए।

 

इसके अलावा उन्हें अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर भी दिया गया। साइबर सेल ने नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि अकाउंट को चलाने वाला दिल्ली के मंडावली में रहता है। साइबर सेल ने तुरंत ही पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जसमीत सिंह से बात की। जानकारी के बाद चला कि अकाउंट किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी उनके घर पहुंचे। महिला ने बताया कि अकाउंट तो उसका है लेकिन इस फेसबुक का इस्तेमाल उसके पति करते हैं। महिला ने बताया कि दो हफ्ते पहले पति से उसका झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसके पति मुंबई चले गए। महिला को इसकी जानकारी नहीं थी कि पति मुंबई में कहां रह रहा है। 

 

दिल्ली साइबर सेल ने मुंबई में किया कॉल
दिल्ली की साइबर सेल ने रात करीब साढ़े नौ बजे मुंबई साइबर के डीसीपी डॉक्टर रश्मि कर्नादिकर को कॉल किया, उन्हें सारी जानकारी दी गई। जब उस शख्स को कॉल किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था, इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की टीम उसके घर पहुंच गई। शख्स ने पुलिस को बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान था, इसलिए उसने सुसाइड करने का प्लान बनाया। पुलिस ने युवक को समझाया जिसके बाद उसने सुसाइड नहीं करने की बात कही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!