Edited By Tanuja,Updated: 17 Sep, 2020 03:11 PM
भारतीय मूल के परेश कुमार पटेल के अपहरण और हत्या के 2012 के मामले में FBI ने आरोपियों की जानकारी देने पर 15,000 डॉलर के इनाम
वाशिंगटन: भारतीय मूल के परेश कुमार पटेल के अपहरण और हत्या के 2012 के मामले में FBI ने आरोपियों की जानकारी देने पर 15,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है। पटेल को 16 सितंबर, 2012 को वर्जीनिया के चेस्टरफील्ड से अगवा कर लिया गया था। 4 दिन बाद उनका शव सिटी ऑफ रिचमंड में मिला था और उस पर गोलियों के निशान थे।
FBI के मुताबिक 16 सितंबर को एक चश्मदीद ने चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग को बताया था कि पटेल सुबह करीब छह बजे अपने रेसवे गैस स्टेशन पर पर आए थे, वह जैसे ही वाहन से निकले, उनके पास दो लोग आए। उन्होंने पटेल को एक वैन में खींच लिया और फिर वाहन को तेजी से वहां से ले गए। घटना के कुछ दिन बाद पटेल का शव मिला था।