Edited By Pardeep,Updated: 27 Feb, 2020 11:55 PM
केरल से उमरा के लिए रवाना होने वाले करीब 200 लोगों को यहां कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उनकी उड़ानों से उतार लिया गया। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मक्का मदीना आने वाले
कोझिकोडः केरल से उमरा के लिए रवाना होने वाले करीब 200 लोगों को यहां कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उनकी उड़ानों से उतार लिया गया। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मक्का मदीना आने वाले विदेशियों पर अस्थाई रोक लगा दी है। सऊदी अरब ने हज यात्रा से कुछ ही महीने पहले यह रोक लगाई है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार सऊदी एयरलाइन्स के करीब 84 यात्रियों और स्पाइस जेट एयरलाइन्स के विमानों के करीब 104 यात्रियों को सऊदी अरब जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि जेद्दा जा रहे अन्य यात्रियों को उड़ान की अनुमति दे दी गई।