Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Aug, 2021 01:56 PM
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है।
जम्मू: सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। महिलाओें को पूरे 180 दिन की छुट्टी मिलेगी। अब यह छुट्टी यूं ही नहीं मिलेगी बल्कि उन महिलाओं को मिलेगी जिनका बच्चा एक वर्ष से छोटा है या फिर जिन्होंने कानूनी तरीके से बच्चा बोद लिया है।
भारतीय संविधान की धारा 309 के तहत जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुये यह निर्देश जारी किया है। इसके तहत एक महिला जिसके दो बच्चे हैं और वो वैध तरीके से अगर बच्चा गोद लेती है और उस बच्चे की आयु एक वर्ष से कम है तो उसे पूरे 180 दिन की चाइल्ड केयर लीव मिल सकती है।
थ्वत सचिव अटल डुल्लू ने इस निर्देश के तहत कहा कि लीव के समय में कर्मचारी को लीव सैलरी मिलेगी। गोद लेते समय बच्चे की आयु अगर एक महीने से कम है तो मां को एक वर्ष की लीव मिलेगी पर अगर उसकी आयु छह महीने से कम है तो उसे छह महीने की लीव मिल सकती है। उसी तरह से अगर बच्चे की आयु नौ महीने या उससे ज्यादा है तो मां को तीन महीने की लीव मिलेगी।