Edited By Anil dev,Updated: 28 Aug, 2018 04:41 PM
यहां संगम विहार इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने आज अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी नंद किशोर ने अपनी पत्नी विद्यावती, दो बेटियां...
नई दिल्लीः यहां संगम विहार इलाके में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने आज अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी नंद किशोर ने अपनी पत्नी विद्यावती, दो बेटियां कविता (22) और सुमन (24) पर लोहे की एक छड़ से हमला किया।
उन्होंने बताया कि उस वक्त, किशोर के तीन बेटे घर के दूसरे कमरे में थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां कविता को मृत घोषित कर दिया गया जबकि विद्यावती और सुमन की हालत गंभीर है। किशोर संगम विहार में साइकिलों की मरम्मत करता है और कहा जा रहा है कि किशोर आॢथक संकट से जूझ रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि किशोर अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहा था और इसी तनाव में उसने हमला किया।