Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Jun, 2019 12:28 PM
मंगलवार को तोप शेरखानियां में एक टिम्बर फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। यह टिम्बर फैक्ट्री बेस्ट प्राइस के बिल्कुल सामने है।
जम्मू : मंगलवार को तोप शेरखानियां में एक टिम्बर फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। यह टिम्बर फैक्ट्री बेस्ट प्राइस के बिल्कुल सामने है। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा -तफरी मच गई क्यों कि सूखी लकड़ी में आग लगने से आग की बड़ी-बड़ी लपटें पूरे क्षेत्र में दिखाई देने लगी।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर दर्जन के करीब फायर टेंडरस भेजकर आग पर काबू पाया। हांलाकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।