पाक ने नौशेरा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

Edited By vasudha,Updated: 26 May, 2019 10:59 AM

firing from pakistan in naushera sector

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसमें  एक किशोर के घायल होने की खबर है...

नेशनल डेस्क: राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसमें  एक किशोर के घायल होने की खबर है।
PunjabKesari

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आधी रात के समय नौशेरा क्षेत्र में एलओसी के उस पार से गोलीबारी शुरू हो गयी जिसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई गोली लगने से मोहम्मद इसहाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था। 
PunjabKesari
अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी कुछ घंटे तक चली। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!