मोदी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट मीटिंग आज (पढ़ें 31 मई की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 31 May, 2019 05:39 AM

first cabinet meeting of modi government 2 0 today

नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है। लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है।
PunjabKesari
विपक्ष की सेंट्रल हॉल में बैठक आज
लोकसभा में हुई करारी हार के सदमे से उबरे विपक्ष ने अब आगे की सुध लेने की शुरुआत कर दी है। एक तरफ जहां विपक्ष अपने अपने खेमे में हार के कारणों पर मंथन में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ संयोजित रूप से इस पर मंथन करने की योजना बनाई है। आज संसद के सेंट्रल हॉल में विपक्ष बैठक करेगा।
PunjabKesari
आज रिटायर होंगे नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा आज रिटायर हो जाएंगे। वह चार दशकों से अपनी सेवाएं भारतीय नौसेना में दे रहे थे। वह भारतीय नौसेना के 23वें प्रमुख थे। एडमिरल लांबा नेशनल डिफेंस अकादमी-खडगवासला,डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज- वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट-सिकदंराबाद और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज-लंदन में अध्ययनरत रहे हैं और एडमिरल लांबा को अपने कार्यकाल में समुद्र के साथ-साथ, संचालन, प्रशिक्षण और तीनों सेवाओं में नियुक्ति के क्षेत्र में विशाल अनुभव रहा है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : पाकिस्तान बनाम वैस्टइंडीज (विश्वकप-2019)
PunjabKesari
टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019
कबड्डी  : इंडो इंटरनैशनल प्रीमियर कबड्डी लीग-2019

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!