Google Doodle: 44 साल पहले वैज्ञानिकों ने दूसरे ग्रह को भेजा था संदेश, आज तक नहीं मिला जवाब

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Nov, 2018 02:26 PM

first message sent from earth to creatures of another planet is google doodle

सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को उस वैज्ञानिक संदेश को अपना डूडल बनाया जिसे आज से 44 साल पहले पृथ्वी से बाहर दूसरे ग्रहों के लिए प्रसारित किया गया था। इसे आरसीबो संदेश कहा जाता है।

नई दिल्ली: सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को उस वैज्ञानिक संदेश को अपना डूडल बनाया जिसे आज से 44 साल पहले पृथ्वी से बाहर दूसरे ग्रहों के लिए प्रसारित किया गया था। इसे आरसीबो संदेश कहा जाता है। गूगल ने एक बयान में कहा कि इसका मकसद करीब तीन मिनट के इस रेडियो संदेश को पृथ्वी से 25 हजार प्रकाश वर्ष दूर तारामंडल हरक्यूलिस के तारों के समूह तक पहुंचना था। अंतरिक्ष में दूरी प्रकाश वर्ष में मापी जाती है न कि मीटर में।
PunjabKesari
सन् 1974 में वैज्ञानिकों के एक दल ने लातिन अमेरिकी देश प्यूर्तोरिको में बनी आरसीबो वेधशाला से सबसे शक्तिशाली संदेश अंतरिक्ष में भेजा था। इस संदेश में गणित के कुछ तथ्यों, मानव के डीएनए, सौर प्रणाली में पृथ्वी ग्रह की स्थिति, एक मानवाकृति और दूरबीन के चित्र को शामिल किया गया था। उस समय इस दल में शामिल रहे कार्नेल विश्वविद्यालय में खगोल विद्या के प्रोफेसर डोनाल्ड कैम्पबेल ने कहा कि यह पूरी तरह से एक सांकेतिक घटना थी जिससे यह साबित करना था कि हम ऐसा कर सकते है।
PunjabKesari
इस संदेश को इसी विश्वविद्यालय के शोध दल में शामिल फ्रैंक डेरेक ने अपने सहयोगी कार्ल सैगन की मदद से तैयार किया था। इसे अपने तय लक्ष्य पर पहुंचने में 25 हजार साल का समय लगेगा। गूगल ने कहा कि इस संदेश का उत्तर पाने में मानवता को काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!