Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Dec, 2019 03:48 PM
हैदराबाद में 25 साल की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर के केस में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 6:30 बजे की है। पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए...
हैदराबादः हैदराबाद में 25 साल की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर के केस में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 6:30 बजे की है। पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए चारों आरोपियों को हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र शादनगर के समीप चटनपल्ली के नेशनल हाइवे-44 के नीचे लेकर गई थी। इसी जगह पर आरोपियों ने महिला डॉक्टर को जलाया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की गई और फिर उन्होंने पत्थर भी फेंके जिससे दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए। वहीं जिस जगह आरोपियों का एनकाउटंर किया गया उस साइट की तस्वीरें सामने आई हैं।
कफन में लिपटे आरोपियों के शव कुछ दूरी पर पड़े दिख रहे हैं। जहां-जहां आरोपियों के शव पड़े हैं पुलिस ने वहां घेरा बना दिया और अधिकारी वहां मौजूद हैं।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर का गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपियों की आयु 20 से 24 वर्ष थी। उनमें से एक ट्रक चालक था और बाकी उसके हेल्पर थे।
आरोपियों ने गैंगरेप के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव को जला दिया था। आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर पीड़िता की बहन ने भी खुशी जताई है।