आज हुई बाबा अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा, 1 जुलाई से शुरू हो रही है यात्रा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jun, 2019 11:44 AM

first pooja of amarnath yatra held

भगवान भोले की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। आज यानि कि सोमवार को भगवान के हिमलिंग की पूजा की गई।

श्रीनगर : भगवान भोले की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। आज यानि कि सोमवार को भगवान के हिमलिंग की पूजा की गई। इसके लिए रविवार को ही जम्मू से अमरनाथ एवं बुड्ढा अमरनाथ यात्रा न्यास की टोली पहलगाम के लिए रवाना हो गई थी। इस टोली में उपाध्यक्ष करन चाढक़, शक्ति दत्त शर्मा, राजेश भसीन और दर्शन खजूरिया शामिल हैं। सुबह करीब नौ बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने प्रथम पूजा और हवन का आयोजन किया। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है और आज ही के दिन अमरनाथ जी की पहली पूजा होती है।


जानकारी के अनुसार बोर्ड के सदस्य और अधिकारी भी पूजा में शामिल हुये। बोर्ड द्वारा न्यास के सदस्यों को भी न्यौता दिया गया था। शामिल सदस्यों ने यात्रा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा हेतु भगवान भोले से प्रार्थना की।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!