Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Aug, 2020 12:23 PM
बेंगलुरु आ रही एक बस में चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह आग लगने से तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक बस में आग लगने...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक में विजयपुरा से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में बुधवार तड़के आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हिरियुर तालुक के केआर हल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक निजी बस में आग लग गई। दुर्घटना के समय बस में 32 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के इंजन में खराबी के कारण आग लगी। हिरियुर की पुलिस अधीक्षक राधिका ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया है।
दुर्घटना में घायल 27 यात्रियों का हिरियूर शहर के सार्वजनिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।