Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Jun, 2019 01:29 PM
नार्थ कश्मीर के टंगमर्ग में पांच लोग जहरीली चाय पीने से बीमार हो गये। पांचों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
श्रीनगर : नार्थ कश्मीर के टंगमर्ग में पांच लोग जहरीली चाय पीने से बीमार हो गये। पांचों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना कुंजार क्षेत्र की है। पांच लोगों की ,जिनमें एक पति, पत्नी और उनका बेटा भी शामिल है, जहरीली चाय का सेवन करने से तबियत खराब हो गई। एक बजुर्ग महिला ने चाय बनाई और उसने गलती से लिपटन चास की जगह उसमें कुछ और ही मिला दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
परिवार को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो सभी बेहोश लोगों को एसडीएच मगाम पहुंचाया गया। बाद में उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। यह सभी इितकू दोबियां के निवासी हैं।