Edited By Yaspal,Updated: 14 Apr, 2018 11:12 PM
तमिलनाडु के मदुरई जिला संग्राहलय के सामने राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उध्यायकुमार की मौजूदगी में पांच महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि ये पांचों महिलाएं गिरफ्तार अपने रिश्तेदार को छुड़ाने की...
नेशनल डेस्कः तमिलनाडु के मदुरई जिला संग्राहलय के सामने राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उध्यायकुमार की मौजूदगी में पांच महिलाओं ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि ये पांचों महिलाएं गिरफ्तार अपने रिश्तेदार को छुड़ाने की मांग कर रही थी।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मंत्री संग्राहलय का निरीक्षण कर रहे थे। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों सभी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया है।
वहीं महिलाओं का कहना है कि हत्या और डकैती के आरोप में उनके एक रिश्तेदार कौवाथु तिरुपति और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि वह निर्दोष हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।