Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2018 08:35 AM
इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 1 जून से 37 फ्लाइट्स का संचालन होगा।
चंडीगढ़(लल्लन) : इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 1 जून से 37 फ्लाइट्स का संचालन होगा। फ्लाइट शैड्यूल 1 जून से 27 अक्तूबर के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 7.45 बजे उड़ान भरेगी और अंतिम फ्लाइट शाम 4.45 बजे। 15 जुलाई से इंडिगो की श्रीनगर और कोलकाता के लिए सुबह 7.55 बजे फ्लाइट उड़ेगी। यह कोलकाता से चंडीगढ़ सुबह 11.20 बजे आएगी।
1 अगस्त से चंडीगढ़ से इंदौर के लिए फ्लाइट दोपहर बाद 3.15 बजे जाएगी। इंडिगो की चंडीगढ़ से बैंगलूरू की फ्लाइट दोपहर बाद 1.20 बजे जाएगी। जैट एयरवेज की ओर से चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू होगी। गो एयर की अहमदाबाद की फ्लाइट दोपहर बाद 3.30 बजे जाएगी। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. सुनील दत्त ने बताया कि नई फ्लाइट भी शैड्यूल में शामिल की जा रही हैं। इनका संचालन जुलाई और अगस्त में किया जाएगा।
यह है समर शैड्यूल :
विमानन कंपनी कहां जाएगी समय
जैट एयरवेज दिल्ली 7.45 बजे (डेली
एयर इंडिया दिल्ली 7.55 बजे (डेली)
इंडिगो दिल्ली 7.50 बजे (डेली )
स्पाइस जैट दिल्ली 8.20 बजे (डेली)
एयर इंडिया पुणे 9.15 बजे (सोमवार से शुक्रवार)
एयर इंडिया कुल्लू 9.40 बजे (डेली)
एयर इंडिया बैंकॉक 9.35 बजे
जैट एयरवेज दिल्ली 9:35 बजे (डेली)
इंडिगो बैंगलूरू 9.10 बजे (डेली )
इंडिगो जयपुर 11.20 बजे ( डेली)
इंडिगो दिल्ली 11.05 बजे (डेली)
इंडिगो मुंबई 11.20 बजे (डेली)
जैट एयरवेज मुंबई 12.20बजे (डेली)
इंडिगो मुंबई 12.25बजे (डेली)
इंडिगो श्रीनगर 12.30 बजे (डेली)
एयर इंडिया दिल्ली 12.45 बजे (डेली)
एयर इंडिया शारजाह 1.20 बजे (डेली)
एयर एशिया इंडिया बैंगलूरू 12.50 बजे (डेली)
गो एयर बैंगलूरू 1.10 बजे (डेली)
इंडिगो हैदराबाद 1.40 बजे (डेली)
जैट एयरवेज पुणे 2.40 बजे (डेली)
स्पाइस जेट श्रीनगर 2.55 बजे (डेली)
जैट एयवेज मुंबई 3.10 बजे (डेली)
इंडिगो दुबई 3.45 बजे (डेली)
विस्तारा दिल्ली 3.15 बजे (डेली)
इंडिगो बैंगलूरू 1.20 बजे (डेली)
एयर इंडिया मुंबई 3.30 बजे (डेली)
जैट एयरवेज दिल्ली 4.45 बजे (डेली)
पवन हंस शिमला सुबह 9 बजे (केवल सोमवार, शुक्रवार)