​कोहरे ने रोकी दिल्ली-NCR की रफ्तार, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

Edited By vasudha,Updated: 04 Feb, 2019 11:20 AM

flights and trains delayed for fog

शीतलहर और आसमान में छाए घने कोहरे ने एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। सोमवार सुबह दिल्ली समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुई...

नेशनल डेस्क: शीतलहर और आसमान में छाए घने कोहरे ने एक बार फिर उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। सोमवार सुबह दिल्ली समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। 
PunjabKesari

दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्र के अनुसार अभी तक उड़ानें रद्द या उनके मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली में विमानों के उड़ान भरने के लिए रनवे पर कम से कम 125 मीटर दृश्यता आवश्यक है।  वहीं कोहरे के चलते उत्तर भारत में 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 और 9 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि राजधानी में रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने पांच से सात फरवरी के बीच गरज के साथ हल्की बारिश या ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!