कोहरे का कोहराम : फ्लाइट्स के समय में किए परिवर्तन, देखें समयसारणी

Edited By ,Updated: 12 Dec, 2016 07:49 AM

flights timing change

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह जाने वाली 7.40 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली जैट एयरवेज की फ्लाइट को 15 फरवरी तक रद्द घोषित कर दिया।

चंडीगढ़(लल्लन) : मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह जाने वाली 7.40 बजे चंडीगढ़-नई दिल्ली जैट एयरवेज की फ्लाइट को 15 फरवरी तक रद्द घोषित कर दिया। वहीं सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट और शाम 5.55 बजे इंडिगो की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। 

 

रविवार को लेट रहीं फ्लाइट्स :
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12.25 बजे जैट एयरवेज की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट,12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट,12.45 बजे इंडिगो की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट, 12.55 बजे गो एयर की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट, 1 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 1 बजे एयर एशिया इंडिया की बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट, शाम 3.20 बजे दिल्ली जाने वाली एयर विस्तारा की फ्लाइट, शाम 4.10 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, शाम 4.35 बजे इंडिगो की बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट दो घंटे लेट रही। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण सुबह और शाम को विजिबिलिटी कम थी। इसी कारण दो फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। 

 

फ्लाइट्स के समय में किया परिवर्तन :
दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का समय बदला गया है। पहले यह 1 बजे आकर 1.40 बजे जाती थी। अब दोपहर 12 बजे आकर 12.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। फ्लाइट का यह शैड्यूल 31 जनवरी तक लागू रहेगा।

दोपहर 12.10 बजे मुम्बई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ से मुम्बई दोपहर 12.45 बजे जाएगी। यह टाइम टेबल 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

दोपहर 12.35 नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली जैट एयरवेज की फ्लाइट दोपहर 1 बजे नई दिल्ली रवाना होगी। यह शैड्यूल 18 फरवरी तक रहेगा।

दोपहर 12.20 बजे मुम्बई से चंडीगढ़ आने वाली जैट एयरवेज की फ्लाइट अब दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ आएगी। चंडीगढ़ से मुम्बई के लिए यह फ्लाइट डेढ़ बजे रवाना होगी। समय में यह परिवर्तन 18 फरवरी तक लागू रहेगा।

दोपहर 2.10 बजे मुम्बई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अब दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ आएगी और 2.30 बजे मुम्बई रवाना होगी। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रैस की चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट शाम 5.15 बजे आती थी और शाम 6.15 बजे जाती थी। अब 15 फरवरी तक शारजाह से 3.30 बजे चंडीगढ़ और शारजाह के लिए शाम 4.30 बजे रवाना होगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!