दिल्ली को बाढ़ से राहत- तेजी से घट रहा इलाकों में भरा पानी, अपनों घरों को लौटने लगे लोग

Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Aug, 2019 11:13 AM

flood relief to delhi

देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के तेजी से घटने के कारण राहत कार्य तेज कर दिया है तथा राहत केंद्रों में शरण लिए लोगों ने अपने-अपने घरों को लौटकर पुनर्वास का काम तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना

नई दिल्लीः देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के तेजी से घटने के कारण राहत कार्य तेज कर दिया है तथा राहत केंद्रों में शरण लिए लोगों ने अपने-अपने घरों को लौटकर पुनर्वास का काम तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) राज्य की विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति तेजी से सामान्य होती जा रही है। यमुना और सतलज का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। गौरतलब है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक आठ लाख से अधिक क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी तट के आस-पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था तथा बाढ़ की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी।

 

मौसम अपडेट

  • देश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश और बादल फटने के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 386 पहुंच गई है जबकि 23 अन्य लापता हैं।
  • इस वर्ष बारिश एवं बाढ़ से उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं जबकि इससे पहले के दौर में हुई बारिश और बाढ़ से दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक सबसे गंभीर तौर पर चपेट में आए थे।
  • हिमाचल में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 63 लोगों तथा उत्तराखंड में 62 लोगों की मौत हुई है जबकि छह अन्य लापता हैं।
  • दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केरल में अब तक 125 लोगों की मौत हुई जबकि 17 लोग अब भी लापता हैं, कर्नाटक में 62, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, ओडिशा में आठ तथा आंध्र प्रदेश में नाव पलटने से एक लड़की की मौत हो चुकी है।
  • इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों जान गयी हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में आठ अगस्त से शुरू हुई भारी बारिश तथा इसके बाद बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए 1899 परिवारों के 6286 लोग अब भी 86 राहत केंद्रों में रह रहे हैं।
  • इसके अलावा पानी का स्तर घटने के बाद कई केंद्रों से लोग अपने-अपने घरों को लौट भी चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 1791 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये तथा 14559 मकान एवं इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे के दौरान उत्तराखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है।
  • बिहार, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • दक्षिण अरब सागर, दक्षिण और तटीय खाड़ी बंगाल और लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!