‘रामायण’ की थीम पर इंडोनेशिया में पतंग प्रदर्शनी, पीएम मोदी ने भी अजमाया हाथ

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 May, 2018 03:33 PM

fly kites in indonesia in theme of ramayana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जर्काता के ‘नेशनल मॉन्यूमेन्ट’ में पहली बार आयोजित संयुक्त ‘पतंग प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कर पतंगबाजी में हाथ आजमाया। प्रदर्शनी भारत के महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की थीम पर...

जर्काताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने जर्काता के ‘नेशनल मॉन्यूमेन्ट’ में पहली बार आयोजित संयुक्त ‘पतंग प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कर पतंगबाजी में हाथ आजमाया। प्रदर्शनी भारत के महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की थीम पर आधारित है। भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सभ्यताकालीन संबंधों को दर्शाने वाली ‘पतंग प्रदर्शनी ’ में दोनों नेताओं ने पतंगबाजी भी की।

PunjabKesari
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन दोनों नेताओं ने एकसाथ किया।’’ बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने जर्काता के लयांग-लयांग संग्रहालय और अहमदाबाद के पतंग संग्रहालय के बीच हुए समझौते का स्वागत किया।
PunjabKesari
साथ ही दोनों ने जर्काता के ‘ नेशनल मॉन्यूमेन्ट’ में रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित पहली संयुक्त पतंग प्रदर्शनी की सराहना भी की।’’ प्रदर्शनी की थीम के अनुरूप कई पतंगों पर भगवान राम, रावण का वध करते भी नजर आए। रामायण थीम को इंडोनेशियाई आयोजकों और महाभारत थीम को भारतीय आयोजकों ने डिजाइन किया है।

PunjabKesari
मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंचे थे। इंडिया की ‘ एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को मजबूत करने के लिए इस दौरान मोदी मलेशिया और सिंगापुर भी जाएंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!