अरुणाचल के पूर्व CM ने छोड़ा भाजपा का साथ, कहा- सत्ता पाने का मंच बन गई पार्टी

Edited By vasudha,Updated: 16 Jan, 2019 05:31 PM

former arunachal chief minister apang quit the bjp

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता पाने का मंच बन गयी है। गेगांग चार साल पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे...

नेशनल डेस्क:  लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता पाने का मंच बन गयी है। गेगांग चार साल पहले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे। 
PunjabKesari

अमित शाह को भेजा इस्तीफा 
अरुणाचल प्रदेश में 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे अपांग ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो पन्नों का इस्तीफा भेजा। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं यह देखकर निराश हूं कि वर्तमान भाजपा अब राज धर्म के सिद्धांत का पालन नहीं कर रही है बल्कि सत्ता पाने का मंच बन गयी है। पार्टी का नेतृत्व ऐसा है जो लोकतांत्रिक फैसलों के विकेंद्रीकरण से नफरत करता है।

PunjabKesari
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2014 में कलिखो पुल को अरुणाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर गलत चाल अपनाई और उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के बावजूद भाजपा सरकार फिर से बनाई गयी। कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कहा गया कि पुल की खुदकुशी पर ना तो उचित जांच की गयी और भाजपा के किसी मौजूदा नेता ने पूर्वोत्तर में भाजपा की कई और सरकारें बनाने में नैतिकता की बात नहीं सोची।
 
PunjabKesari
राज धर्म का पालन करें PM मोदी 
अपांग ने कहा कि चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू के नाम की घोषणा ना तो नियम है और ना ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी की परंपरा है। इसलिए मैं चाहता हूं कि शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज धर्म का पालन करना सीखना चाहिए। 69 वर्षीय अपांग ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। अपांग के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष टकम संजय ने कहा कि इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!