असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Pardeep,Updated: 18 Apr, 2021 09:28 PM

former assam cm bhumidhar burman dies breathed his last at the age of 91

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार शाम को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष के थे। बर्मन कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता थे और दो बार अल्पकाल के

गुवाहाटीः असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार शाम को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष के थे। बर्मन कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता थे और दो बार अल्पकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। असम सरकार ने बर्मन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। एक बयान में सरकार ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
PunjabKesari
बर्मन पहली बार हितेश्वर सैकिया के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 22 अप्रैल से 14 मई 1996 तक रहे। उन्हें वर्ष 2010 में दोबारा उस समय मुख्यमंत्री बनाया गया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई हृदय के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे। 

बर्मन हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई सरकार में मंत्री रहे और शिक्षा, स्वास्थ्य , राजस्व सहित विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक सात बार विधायक रहे बर्मन पहली बार 1967 में असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने नलबाड़ी जिले के बोरखेत्री सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार नलबाड़ी पश्चिम और एक बार धर्मापुर से विधायक चुने गए। 

प्रधानमंत्री ने भूमिधर बर्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन के निधन पर रविवार को दुख व्यक्त किया। बर्मन (91) का लंबी बीमारी के बाद गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी का संदेश ट्वीट किया जिसमें कहा गया, ‘‘असम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री भूमिधर बर्मन के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।'' वरिष्ठ कांग्रेस नेता बर्मन असम के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!