दुखद खबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का कोरोना से निधन

Edited By vasudha,Updated: 22 Apr, 2021 08:28 AM

former delhi health minister ak walia dies from corona

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.ए.के.वालिया का आज निधन हो गया। शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित थे, आज उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.ए.के.वालिया का आज निधन हो गया। शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित थे, आज उन्होंने  दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

PunjabKesari

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का पूरा नाम अशोक कुमार वालिया था। 1993 में उन्होंने अपनी  राजनीतिक पारी शुरू की थी। वालिया दिल्ली से चार बार विधायक रह चुके हैं। वह तीन बार गीता कॉलोनी सीट से विधायक रहें और एक बार लक्ष्मी नगर सीट से जीतें। वह पेशे से डॉक्टर थे।

PunjabKesari

डॉक्टर अशोक कुमार वालिया ने शीला दीक्षित की सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कियाऔर स्वास्थ्य, शहरी विकास, भूमि और भवन विभागों का जिम्मा संभाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डॉक्टर वालिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक वालिया जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने दिल्ली में सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!