Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Jul, 2018 03:34 PM
गुजरात के पूर्व विधायक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता कनुभाई कलसारिया कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ़ कलसारिया ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गांधी ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। कलसारिया तीन बार भारतीय जनता पार्टी के...
नई दिल्ली/अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व विधायक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता कनुभाई कलसारिया कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ़ कलसारिया ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गांधी ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। कलसारिया तीन बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
वह 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।