दिल्लीः चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार सिंह चौहान बीजेपी में शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 11 May, 2019 07:42 PM

former minister raj kumar singh chauhan joins bjp

राजधानी में चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि चौहान लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे...

नेशनल डेस्कः दिल्ली के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।

पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को इस सीट से टिकट दी है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

चौहान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का चौहान का फैसला इस पार्टी की नीतियों का ‘‘पर्दाफाश'' करता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!