दिल्ली जल बोर्ड 'घोटाला' मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी अदालत में हुए पेश

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 01:14 PM

former minister satyendar jain and 6 other accused appear before court in delhi

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और चार अन्य आरोपियों को बुधवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। इन सभी को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी)...

Delhi: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और चार अन्य आरोपियों को बुधवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। इन सभी को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है।

एसीबी के एक बयान के अनुसार, अन्य आरोपियों में डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं। आरोपियों को विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह के समक्ष पेश किया गया। मामले में सुनवाई जारी है। यह मामला 11 मई 2024 को सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में डीजेबी के सीवर शोधन संयंत्रों के विस्तार और उन्नयन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!