Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 03:42 PM
भाजपा सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले यशवंत सिन्हा को पूर्व वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग एक पत्र लिखा है। जिसमें सारंग ने कहा है कि ...
भोपाल: भाजपा सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले यशवंत सिन्हा को पूर्व वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग एक पत्र लिखा है। जिसमें सारंग ने कहा है कि वो अपने बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की भलाई और भविष्य के लिए शांत रहें। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सारंग ने कहा है कि यशवंत सिन्हा मोदी सरकार के खिलाफ बयान देकर उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो राष्ट्रवाद को कमजोर कर रहे हैं। सारंग ने कहा है कि उन्होंने यशवंत सिन्हा को लाल कृष्ण आडवाणी से मिलवाकर बड़ी गलती की है। अगर यशवंत सिन्हा पार्टी के खिलाफ बोलना बंद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
सारंग ने सिन्हा को सलाह देते हुए यह भी लिखा है उन्होंने लिखा है कि पार्टी नेता होने के नाते वो अपनी बात पार्टी फोरम में भी कह सकते थे। अगर प्रधानमंत्री ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पीएम बहुत व्यस्त रहते हैं और यह बात आप भी समझते हैं। उन्होंने लिखा है कि भाजपा की बदौलत ही यशवंत सिन्हा को पद, प्रतिष्ठा और सम्मान मिला। इसके बावजूद भी वो भारत की राष्ट्रीयता हमलावर बने हुए हैं।