Edited By shukdev,Updated: 01 Jun, 2019 11:49 PM
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को शनिवार को मैक्सिको सरकार का विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह...
पुणे: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को शनिवार को मैक्सिको सरकार का विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘ओर्डन मैक्सिकाना डेल अगुलिया एज्टेका (अज्टेक ईगल सम्मान) सम्मान प्रदान किया।
पाटिल 2007-12 के बीच देश की राष्ट्रपति थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुए थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था।