श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने राहुल गांधी और मनमोहन सिंह से की मुलाकात

Edited By vasudha,Updated: 13 Sep, 2018 04:23 PM

former sri lankan president meets rahul gandhi and manmohan singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से वीरवार को मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत हुई। राजपक्षे इन दिनों भारत दौरे...

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से वीरवार को मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत हुई। राजपक्षे इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व वाले ‘विराट हिन्दुस्तान संगम’ द्वारा ‘इंडो-श्रीलंका रिलेशंस: द वे फारवर्ड’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।  


राजपक्षे ने कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2009 में लिट्टे के खिलाफ खत्म हुई जंग को ‘‘जातीय युद्ध’’ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई में तमिल समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया। सेना और लिट्टे के बीच 2009 में समाप्त हुए तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान राजपक्षे ही राष्ट्रपति थे।     

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!