पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया शशि थरूर के बयान का समर्थन

Edited By Yaspal,Updated: 12 Jul, 2018 06:22 PM

former vice president hamid ansari has supported shashi tharoor s statement

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि थरूर पढ़े लिखे इंसान हैं और वह जो कुछ भी बोलते हैं वह सोच समझकर बोलते हैं।

नेशनल डेस्कः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि थरूर पढ़े लिखे इंसान हैं और वह जो कुछ भी बोलते हैं वह सोच समझकर बोलते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति देश में तेजी से बदल रही परिस्थितियों से निराश भी हैं और नाराज भी। इससे पहले भी हामिद ने देश में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था।

PunjabKesari

हामिद ने ‘एक देश एक चुनाव’ का विरोध करते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारत विविधिताओं का देश है और जब इतने बड़े देश में एक साथ चुनाव कराने की बात होती है। तो वह असंभव विचार लगता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश को कई तरह की तैयारियां करनी होती हैं। उसमें चाहे लोकसभा को चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव, आपको विशेष तरह की तैयारियां करनी होती हैं। चुनाव के लिए कई चरणों में सुरक्षा की आवश्यकता होती है और जब पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे तो आप देश भर में सुरक्षा कैसे देंगे।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने देश में तेजी से बढ़ रही मॉब लिचिंग की घटनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जनता का रिएक्शन सबकुछ होता है। किसी को बी अधिकार नहीं कि वह कानून को हाथ में ले। देश में एक कानून है, जो अपना काम करता है।


अंसारी ने तकनीकी मामले में खुद को 20वीं सदी का बताया है। उनसे जब यह पूछा गया कि वह अपना ट्विटर एकाउंट कब बनाएंगे तो वह बोले कि अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरे पास खुद का कंप्यूटर और किताबें हैं, जिनके साथ मैं खुद को खुश पाता हूं।  

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!