मुंबई में आफत की बारिश: पिकनिक मनाने गई 4 छात्राएं बही झरने में, एक का शव बरामद

Edited By vasudha,Updated: 03 Aug, 2019 05:04 PM

four college students drown at kharghar waterfall

मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की मार झेल रही है। कई इलाकोंं में पानी भर जाने से जन-जीवन ठप हो गया है। वहीं इसी बीच नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राओं के डूबने की खबर सामने आई है। ये चारों पिकनिक मनाने के लिए वहां गई थी...

नेशनल डेस्क: मुंबई एक बार फिर भारी बारिश की मार झेल रही है। कई इलाकोंं में पानी भर जाने से जन-जीवन ठप हो गया है। वहीं इसी बीच नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राओं के डूबने की खबर सामने आई है। ये चारों पिकनिक मनाने के लिए वहां गई थी। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 7 युवतियां पिकनिक मनाने पांडवकडा इलाके में आई थी, तभी तेज बारिश के कारण अचानक आए बाढ़ में 4 लड़कियां बह गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने रेस्क्य़ू ऑपरेशन चलाया, जिसमें से एक का शव मिल गया है बाकी छात्राओं को ढूंढने का प्रयास जारी है।

PunjabKesari

बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर भारी बारिश होती रही। इससे कई इलाकों, विशेषकर मलाड, अंधेरी और दहिसर के कुछ हिस्सों में यातायात का प्रवाह प्रभावित हुआ। रेल पटरियों पर जल-जमाव ने उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ हद तक प्रभावित कर दिया गया। वहीं ठाणे में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!