Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 09:47 AM
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद चार सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में शराब पीते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।
पटनाः बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद चार सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में शराब पीते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। यह चारों पटना जीपीओ में सहायक के रुप में काम करते हैं। पुलिस कोे किसी ने गुप्त सूचना दी जिसके चलते उन्होंने जीपीओ दफ्तर मेें छापा मारा। दफ्तर के एक कमरे में इन चारों अधिकारियों को शराब पीते हुए पाया गया। गिरफ्तार कर्मचारियों के नाम अनिल कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार और नवलकिशोर हैं।
बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है। बिहार देश का चौथा राज्य है, जहां पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके लिए सख्त कानून भी बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी ही कानून का मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं। शराबबंदी कानून के चलते यह तय किया गया है कि जिस जगह से भी शराब बरामद की जाएगी उसे सरकार द्वारा सील कर दिया जाएगा। अब समस्या यह है कि सरकारी दफ्तर को सील करना तो मुमकिन नही है, उस कमरे को सील किया जा सकता है।
दफ्तर के अन्य कर्मचारियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि दफ्तर में शराब के जाम छलकना कोई नया काम नही है। अक्सर यहां पीने-पिलाने का दौर चलता रहता है। पुलिस गिरफ्तार किए हुए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है कि यह शराब की बोतलें कहां से खरीदी गई और उन तक यह बोतलें किसने पहुंचाई।